द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के शराब व्यवसायी योगेंद्र तिवारी के दुमका स्थित ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दुमका स्थित मैहर गार्डन होटल सह विवाह भवन में मंगलवार रात से ही आयकर की टीम का सर्वे चल रहा है। हालांकि सर्वे क्या कुछ कर सामने आए इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यह सर्वे आज भी जारी रहने की संभावना है।

ईडी भी कर चुकी है पूछताछ
जानकारी के अनुसार दुमका में 15 सदस्य टीम के द्वारा योगेंद्र तिवारी के मैहर गार्डन होटल में जांच की जा रही है। इस 15 सदस्य टीम में अधिकारियों सुरक्षा बल शामिल है। आयकर की टीम देवघर और धनबाद से आई है। जो मंगलवार रात ही कागजों को खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों ही जगहों पर आयकर विभाग की टीम बुकिंग प्रॉपर्टी के संबंधित कागजों को खंगाल रही है। इसके अलावा अन्य कारोबार से भी जुड़े दस्तावेज के पड़ताल किए जा रहे हैं। बता दें कि शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी सीडी भी एक बार पूछताछ कर चुकी है पूर्व में सिंडिकेट के साथ मिलकर शराब कारोबार पर कब्जा जमाने में तिवारी बंधुओं की भूमिका की भी जांच कर रही है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT